कुछ इस साईट के बारे में
यह साइट अब बसेरा पत्रिका के उपयोग किया जायेगा। इसमें मुख्य पृष्ठ पर सबसे नयी पांच पोस्टें दिखायी जायेंगी। सबसे नीचे अगली पांच पोस्टों का लिंक होगा। किसी पोस्ट के शीर्षक पर क्लिक करके उस पोस्ट पर अलग से पहुंचा जा सकता है। पोस्ट में टिप्पणियां देने की सुविधा लॉगिन करने के साथ जल्द ही दे दी जायेगी। फिलहाल हर पोस्ट में संपादन उसे नया टाइम स्टैंप दे देता है जिससे संपादित पोस्ट बिल्कुल ऊपर आ जाती है। आशा है कि आपको इससे अधिक असुविधा नहीं होगी। पर यह पोस्ट फ़ीड में नहीं दोहरायी जायेगी। इस साइट में सर्च तन्त्र द्वारा पोस्टों को ढूंढा जा सकता है। इसके लिये आपको पूरा शब्द लिखना भी आवश्यक नहीं। यानि सरस्वति की जगह केवल वति भी लिखेंगे तो वह पोस्ट परिणाम में दिखायी जायेगी जिसमें सरस्वति शब्द होगा।
इस साइट में दो उपयोगी उपकरण हैं, एक किसी फ़ांट में लिखी हुयी हिन्दी या पंजाबी सामग्री को युनिकोड में परिवर्तित करना और दूसरा, युनिकोड सामग्री को किसी फ़ांट में परिवर्तित करना. इसके बाद देवनागरी और गुरमुखी लिपी लिखने के दो अलग अलग पृष्ठ हें। ये दोनों उपकरण मैंने नहीं बनाये। उनके श्रेय पृष्ठ के नीचे लिखे हुये हैं। मैंने बस इनमें थोड़ा बहुत सुधार किया है। इन्हीं के आधार पर मेरे दिमाग में अन्य लिपियों या युनिकोड अक्षरों को लिखने के लिये टाइपराइटर बनाने का विचार आया। फिर एक उपकरण है किसी लेख मे से ईमेल पते निकालने का। बटन दबाने पर ईमेल पते अल्पविराम के साथ अलग अलग होकर आ जाते हैं। फिर एक और उपयोगी उपकरण है किसी लेख के सारे शब्द वर्णमाला क्रम में चुनने के लिये। कोई भी शब्द परिणाम में दोहराया नहीं जाता है। यह युनिकोड शब्दों के लिये भी काम करता है। जर्मन, अंग्रेज़ी और हिन्दी शब्दों और वाक्यांशों का अनुवाद डाटाबेस यहां बनाने का प्रयास कर रहा हूं। इसमें आप केवल शब्द ही नहीं बल्कि उनके केवल एक भाग द्वारा भी खोज सकते हैं, जैसे minister की बजाय केवल minis लिखना। यह उन स्थतियों में उपयोगी है जब आप अच्छी तरह न जानते हों कि शब्द कैसे लिखा जाता है। अधिकतर ऐसा होता है। मैं तो इसे उपयोग कर रहा हूं और लगातार बढ़ा रहा हूं।
2010-02-01 21:23:04 print
pl insert you comment (need to login)
No Comments Yet!

















